राज्यमंत्री श्री लोधी की अध्यक्षता में नोहलेश्वर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न दिए गए अहृम दिशा-निर्देश

राज्यमंत्री श्री लोधी की अध्यक्षता में नोहलेश्वर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

 

दिए गए अहृम दिशा-निर्देश

 

 

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत नगर नोहटा स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध नोहलेश्वर मंदिर प्रांगण में आगामी नोहलेश्वर महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर राज्यमंत्री के नोहटा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजन किया गया। यह महोत्सव 05 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, कार्यक्रमों की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा को प्राथमिकता में रखते हुए सभी व्यवस्थाए समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा नोहलेश्वर महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 

ज्ञात हो कि महोत्सव का 05 फरवरी को मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा, जबकि 06 फरवरी से 15 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश के प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

 

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रशासनिक अमला एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment