सिंधी समाज ने किया भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान*

* सिंधी समाज ने किया भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान*

 

सिंधी समाज के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के सम्मान एवं परिचय हेतु सिविल वार्ड नंबर 9 में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष एड. प्रीतम सिंह लोधी दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पं. पवन तिवारी जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, श्याम दुबे ,प्रिंस जैन एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष अनिल कोटवानी की उपस्थिति रही।

 

परिचय बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि आप सभी का स्नेह और सहयोग भारतीय जनता पार्टी को सदैव मिलता रहा है आप सभी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं आप सभी की लगन और मेहनत के कारण ही भाजपा सदैव इस वार्ड से जीतती रही है

 

दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पं. पवन तिवारी ने कहा कि आप सभी कि जो भी मांग होगी जैसी इच्छा होगी वैसा कार्य इस वार्ड में किया जाएगा आप सभी की सलाह मशवरे के साथ आगामी कार्यकारिणी में उचित प्रतिनिधित्व इस वार्ड से रहेगा।

 

परिचय बैठक में सिंधी समाज से विलायत राम अमुलानी हासानंद आहूजा अनिल कोटवानी राजकुमार केवलानी संजय लाजवानी विनोद अमुलानी गनेश कोटवानी राम कुंदनानी कन्हैया कारवानी हरीष वाधवानी सोनू कोटवानी सोनू अमुलानी जयरामे दास चावलानी तरूण शर्मा  आदि की उपस्थिति रही।

 

 

Related posts

Leave a Comment