बढ़ते लाइन लॉसेस पर बिजली विभाग का शिकंजा गढ़ी–पठानी मोहल्ला में सघन चेकिंग, 10 मामलों में पंचनामा, 5.60 लाख का जुर्माना शहर में लगातार बढ़ते विद्युत लाइन लॉसेस को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 15 जनवरी 2025 को मुख्य अभियंता, सागर क्षेत्र द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में लाइन लॉसेस की स्थिति पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए तत्काल प्रभाव से सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता, दमोह वृत्त के निर्देशन में तीन दलीय विशेष टीम का गठन किया…
Read MoreCategory: दमोह की प्रमुख ख़बरें
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के श्रद्धेय नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में तथा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अटल पार्क बेलाताल में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर दमोह में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम दमोह। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के श्रद्धेय नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में तथा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अटल पार्क बेलाताल में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन जिला भाजपा…
Read Moreदमोह में “बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम” के आयोजन की तैयारियां जोरों पर
बुन्देलखण्ड फ़िल्म फेडरेशन एवं मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुन्देलखण्ड क्षेत्र की कला, लोक संस्कृति, भाषा एवं सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने की दिशा के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने “बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम” का आयोजन दमोह जिले में होनें जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन निजी गार्डन में संपन्न हुई। जिसमें फ़िल्म फेस्टिवल के संरक्षक राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज समाज सेवी सत्येंद्र सिंह लोधी की उपस्थिति में…
Read Moreन्यू दमोह प्रधानमंत्री आवास में पुलिस का सर्चिंग अभियान
न्यू दमोह प्रधानमंत्री आवास में पुलिस का सर्चिंग अभियान दमोह। न्यू दमोह स्थित प्रधानमंत्री आवास परिसर में कल शाम दमोह पुलिस का सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने परिसर में निवासरत लोगों से उनके आवास, पहचान एवं दैनिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी ली। अभियान के दौरान यह भी जांच की गई कि कहीं परिसर में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों का संचालन तो नहीं हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक आवास में रहने वालों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर…
Read Moreदमोह: वंचित बस्तियों के बच्चों के लिए पुलिस का “सृजन अभियान” शुरू
दमोह: वंचित बस्तियों के बच्चों के लिए पुलिस का “सृजन अभियान” शुरू पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दमोह जिले के थाना कोतवाली एवं दमोह देहात क्षेत्र में वंचित बस्तियों के बच्चों के लिए सृजन अभियान की शुरुआत की गई है। यह 15 दिवसीय विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह की नोडल पर्यवेक्षण भूमिका में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी सुजीत सिंह भदौरिया (अपुअ), कार्यक्रम समन्वयक उप निरीक्षक सतीश राठौड़, सूबेदार आकांक्षा जोशी, ग्रामीण विकास समिति के सचिव गोविंद यादव सहित…
Read Moreनरसिंहगढ़ में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन परिवहन में डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
नरसिंहगढ़ में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन परिवहन में डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में यह अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में 6 दिसंबर को तहसील पथरिया के अंतर्गत नरसिंहगढ़ क्षेत्र में सुबह 6 बजे से खनिज विभाग की टीम ने औचक जांच की। जिला खनिज अधिकारी ने बताया जांच के दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 01 दिसंबर को
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 01 दिसंबर को दमोह जिले में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन 01 दिसंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से जिले के सभी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों — दमोह, हटा, पटेरा, तेंदूखेड़ा, पथरिया, बटियागढ़ एवं जबेरा में एक साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया जाएगा। प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों से कार्यक्रम में अनिवार्य उपस्थिति का आग्रह किया है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज में…
Read Moreदमोह पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया
दमोह पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने देहात थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी पर नकद इनाम घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मड़ियादो के अपराध क्रमांक 145/24 धारा 118(1), 118(2), 351(2) बीएनएस एक्ट के तहत आरोपी सुरेश पिता गिल्ले छिरोलिया निवासी मड़ियादो जिला दमोह फरार है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹2,000 का नकद इनाम घोषित किया है।…
Read Moreबस स्टैंड क्षेत्र में अवैध गुमठी व अहातों पर चला बुलडोजर
हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध गुमठी व अहातों पर चला बुलडोजर हटा। हटा थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। लंबे समय से बस स्टैंड पर लोगों द्वारा गुमठियाँ और अहाते बनाकर जमीनों पर अवैध कब्जा कर व्यापार किया जा रहा था, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी होती थी और ट्रैफिक व्यवस्था भी लगातार प्रभावित हो रही थी। हटा थाना प्रभारी टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र में बढ़ते…
Read Moreमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर दमोहवासियों के लिए मिली तीन नई सौगातें -कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर दमोहवासियों के लिए मिली तीन नई सौगातें -कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ओपन जिम, चिल्ड्रन पार्क एवं वॉकिंग ट्रैक तीन नई सुविधाएं जनता के लिए खोली गई हैं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नागरिकों से अपील की है कि इन सार्वजनिक संपत्तियों का उपयोग अपनी निजी संपत्ति की तरह करें, उनका संरक्षण करें और किसी प्रकार की क्षति न पहुँचाएँ दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस पर तीन चीजें आज रहवासियों के लिए खोल दी हैं। ओपन जिम, चिल्ड्रन पार्क और वॉकिंग ट्रैक…
Read More