फुटेरा चौकी प्रभारी ने बच्चों की पढ़ाई का उठाया बीड़ा — खुद बने टीचर

दमोह से बड़ी और प्रेरणादायक खबर   फुटेरा चौकी प्रभारी ने बच्चों की पढ़ाई का उठाया बीड़ा — खुद बने टीचर दमोह। शिक्षा और समाज सेवा की अनोखी पहल फुटेरा चौकी प्रभारी आनंद कुमार द्वारा देखने को मिल रही है। ड्यूटी के व्यस्त समय के बीच अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए चौकी प्रभारी स्थानीय बच्चों को पढ़ा रहे हैं। चौकी क्षेत्र में कई बच्चे आर्थिक और सामाजिक कारणों से उचित शिक्षा से वंचित हो रहे थे, जिसकी चिंता चौकी प्रभारी ने की और बच्चों को शिक्षित करने का…

Read More

वोकल फॉर लोकल की थीम पर आधारित दीपावली मेला के चतुर्थ दिवस पर महिलाओ की खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़

वोकल फॉर लोकल की थीम पर आधारित दीपावली मेला के चतुर्थ दिवस पर महिलाओ की खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़   दमोह   जिला प्रशासन के सहयोग स्थानीय तहसील ग्राउंड में लगातार चौथे दिन ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने उत्पाद सह प्रदर्शन के लिए सामग्री ला रहे है जिससे मेला का माहौल लगातार सकारात्मक होता जा रहा है, महिलाओ क़ो अपनी जरूरतों का सारा सामान एक ही जगह उपलब्ध हो रहा है इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमो का प्रदर्शन लगातार जारी है…

Read More

दमोह नगरपालिका की लापरवाही पर उठे सवाल — स्वच्छता में नंबर वन कैसे बनेगा दमोह?

दमोह नगरपालिका की लापरवाही पर उठे सवाल — स्वच्छता में नंबर वन कैसे बनेगा दमोह?   दमोह। स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली दमोह नगरपालिका की हकीकत आज फिर सामने आई। शहर में कचरा उठाने वाले नगरपालिका के वाहन को खुले में कचरा ले जाते हुए देखा गया, जिससे रास्तों पर कचरा गिरता नजर आया। यह नजारा देखकर साफ समझा जा सकता है कि नगरपालिका की कार्यप्रणाली शहर को गंदगी से मुक्त करने में कितनी गंभीर है।   नगरपालिका का मुख्य कार्य शहर से कचरा इकट्ठा कर स्वच्छ…

Read More

दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी की एडवाइजरी

  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने बरसात के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की   बरसात के मौसम में दूषित पानी के कारण उल्टी, दस्त, पेचिश, हैजा, पीलिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसको देखते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि इन मौसमी बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल का उपयोग अनिवार्य है।   डॉ. चटर्जी ने बताया कि “पानी जीवन है, लेकिन यदि वह…

Read More

अगले 2-3 दिन भारी बारिश की चेतावनी है और बिजली चमकने और अत्यधिक वर्षा होने का अंदेशा है, इस संबंध में मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है। बरसात के मौसम को देखते हुये कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिलवासियों से कहा है आमजन मौसम ऐप सभी लोग डाउनलोड करलें।

जिन पुल पुलियों पर दिक्कतें आती हैं,पानी ऊपर से बहता है, वहाँ पर सावधानी सूचक चिन्ह लगवाये जायें-कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जिले के सभी एस.डी.एम को दिये  गये निर्देश अगले 2-3 दिन भारी बारिश की चेतावनी है और बिजली चमकने और अत्यधिक वर्षा होने का अंदेशा मौसम विभाग ने संभावना की व्यक्त मौसम ऐप को डाउनलोड करने से आपको मौसम का पूरा हाल पहले से पता हो जायेगा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दमोह हेल्पलाइन 07812-350300 पर करें संपर्क             अगले 2-3 दिन भारी बारिश की चेतावनी है…

Read More

गौवंश सेवको के दिल में जो भाव है, उस भाव की जितनी तरीफ की जाए उतनी कम है-पशु पालन राज्यमंत्री लखन पटैल

गौवंश सेवको के दिल में जो भाव है, उस भाव की जितनी तरीफ की जाए उतनी कम है-पशु पालन राज्यमंत्री लखन पटैल पशुओं की सर्जरी का काम निश्चित रूप से बहुत ही अच्छी पहल-कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर वैष्णवी निस्वार्थ समिति द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा-पुलिस अधीक्षक  सोमवंशी निराश्रित घायल गौवंश उपचार शिविर में चार गौ माता की सर्जरी और तीन गौ माता का कृत्रिम पैर लगाया गया दमोह: 21 जून 2025             गौसेवा की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है क्योंकि जिस भाव से यह लोग काम करते हैं। वेटरिनरी कॉलेज की पूरी टीम अपनी पूरी सर्जरी की टीम लेके आई और अभी देख रहे हैं 03-04 ऑपरेशन वह कर चुके हैं। टीम ने एक गाय के पैर के तीन ऑपरेशन करके उस गाय को चला दिया। नकली पैर लगाके उनको चलाया, गौ माता कभी चिल्ला कर कह तो सकती नहीं, दर्द सह लेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं के दिल में जो भाव हैं, उस भाव की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम हैं। मैं सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूँ, आज उनके बीच में आने का अवसर मिला। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने आज दमोह नगर के पुराना थाना (पुलिस) परिसर में वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित निराश्रित घायल गौवंश…

Read More

सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर हो रही वृद्धि को देखते हुए जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में एक यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन — सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर हो रही वृद्धि को देखते हुए जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में एक यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दलबीर सिंह मार्को, थाना प्रभारी (यातायात), ने लगभग 800 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार की राह वीर…

Read More

दमोह में हादसों का बढ़ता ग्राफ़: लापरवाही बनी जानलेवा, ज़िम्मेदार कौन?

दमोह में हादसों का बढ़ता ग्राफ़: लापरवाही बनी जानलेवा, ज़िम्मेदार कौन? दमोह। शहर की सड़कों पर रफ्तार तो है, लेकिन जिम्मेदारी की बेहद कमी। बीते कुछ महीनों में दमोह शहर में सड़क हादसों की संख्या में चिंताजनक इजाफा देखा गया है। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि हर दिन कोई न कोई दुर्घटना किसी की ज़िंदगी को झकझोर देती है। हादसों के पीछे छिपे प्रमुख कारण: 1. सवारी गाड़ियों का गलत संचालन: शहर में ऑटो और अन्य सवारी गाड़ियों का संचालन बिना किसी नियम-कायदे के हो रहा है। ड्राइवरों को…

Read More

सीएम राइज उमावि दमोह में स्कूल चले अभियान के द्वितीय दिवस ‘ भविष्य से भेंट ‘ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सोमवंशी जी द्वारा छात्रों को संबोधित किया

  आज सीएम राइज उमावि दमोह में स्कूल चले अभियान के द्वितीय दिवस ‘ भविष्य से भेंट ‘ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सोमवंशी जी द्वारा छात्रों को संबोधित किया गया एवं श्रीमान सहायक संचालक महोदय श्री एन. सिंह द्वारा बच्चों को भविष्य के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किया विद्यालय प्राचार्य श्री आर.पी. कुर्मी जी द्वारा भविष्य कैसे उज्जवल हो पर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर विद्यालय शिक्षिका शिवानी पाण्डेय द्वारा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के उपाय बताए गए…

Read More

दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा: दमोह के बैंक, प्राइवेट हॉस्पिटल और होटल की पार्किंग व्यवस्था पर सवाल

  दमोह: शहर के प्रमुख बैंक, प्राइवेट हॉस्पिटल और होटल में पार्किंग व्यवस्था की कमी की वजह से आये दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। इन स्थानों के बाहर पार्किंग के लिए निर्धारित जगहों की कमी और अव्यवस्थित पार्किंग से सड़क पर ट्रैफिक जाम और टक्कर की घटनाएँ बढ़ गई हैं।   सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पार्किंग की अव्यवस्था से न केवल यातायात में रुकावटें आती हैं, बल्कि दुर्घटनाओं के खतरे में भी वृद्धि होती है। खासकर, इन इलाकों में आने वाले लोग अक्सर अपनी गाड़ियों को कहीं…

Read More